How to recover hikvision DVR/NVR password Quickly in 2020
Hikvision DVR /NVR के password को अगर आप भूल गए हैं ,तो आज के आर्टिकल में आपको Hikvision DVR/NVR password recovery के सभी तरीकों की जानकारी हो जाएगी।
चाहे कोई भी hikvision DVR हो , इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको किसी भी प्रकार के hikvision DVR/NVR से संबंधित परेशानी अब आपको नहीं होगी।
Hikvision DVR or NVR के password को recover करनेके लिए प्रत्येक मॉडल नंबर के हिसाब से अलग-अलग तरीके हैं।
कुछ DVR or NVR के password को आप 1 मिनट में recover कर सकते हैं, जो
(1.जो 2018 से पुराना हो
2.H.264 video comparison में हो
3.Model no के अंत में E1,E2,F1,F2,SH हो.)
को आप अपने स्मार्टफोन से 1 मिनट के अंदर रिकवर कर सकते हैं नीचे दिए गए इस आर्टिकल की मदद से
#How to recover DVR password within 1minutes
लेकिन कुछ Hikvision DVR के मॉडल नंबर जो 2017 और 2018 के बाद मार्केट में लांच हुए हैं , जिसमें ऊपर दिए गए तरीके से password recovery नहीं हो पा रही है, तो नीचे दिए गए तरीकों से DVR के पासवर्ड को रिकवर किया जा सकता है:-
1 Security Question के द्वारा
2 Email-ID के द्वारा HIK CONNECT app से
1. Security Question के द्वारा नए मॉडल के hikvision DVR में ,
Installation के समय ही Security Question fill करने के लिए कहा जाता है, जैसे कि
Father's name
Pet name
Teacher's name
इत्यादि.
इसे अवश्य fill करें ,इसको कभी भी Skip ना करें क्योंकि अगर आप dvr के password को भुलते हैं , तो
Forget password क्लिक करने के बाद यही सवाल Security Question के रूप में आपसे पूछे जाएंगे । Security Questionके सही Answer देने के बाद create a new password का ऑप्शन आ जाएगा फिर आप नए पासवर्ड को क्रिएट कर DVR login कर सकते हैं।
2. Reserve email I'd के द्वारा HIK connect app से :- Hikvision DVRको install करते समय आप से ईमेल आईडी मांगा जाता है,
लेकिन अगर आपने ईमेल आईडी fill नहीं किया है तो आप configuration में जाकर userid में जाकर edit करके email I'd fill कर सकते हैं ,
तभी आप DVR के passwordको recover कर सकते है।
अगर आपने ईमेल आईडी hikvision DVR में पहले से fill नहीं किया है तो आप इस तरीके को फॉलो नहीं कर सकते हैं ।
अगर आपने ईमेल आईडी fill किया है, और आपका DVR HIK connect से ऑनलाइन है तो बेहतर रहेगा ,
लेकिन अगर DVR ऑनलाइन नहीं है तो भी कोई बात नहीं। HIK connect ऐप में रजिस्टर अकाउंट से आप hikvision DVR के password recover कर सकते हैं लेकिन , यह ध्यान रखें कि, उस अकाउंट में कोई भी DVR पहले से add ना हो ।
अब hikvision DVRमे forget password में क्लिक करें, इसके बाद hikvision DVR के password recover के लिए क्यूआर कोड ओपन हो जाएगा।
अब HIK connect app में सेटिंग्स में जाकर Reset device password को ओपन करें जिससे एक scanner ओपन हो जाएगा । इस scanner से DVR के QR code scan करें..
1 मिनट के अंदर आपके दिए गए ईमेल आईडी में एक वेरिफिकेशन कोड आएगा जिसे DVR में डाल कर आप new password को क्रिएट कर सकते हैं।
उपरोक्त दिए गए तरीके को यूज करके आप hikvision DVR के password को recover कर सकते हैं।
लेकिन जरा सोचिए?
आपने security question , ईमेलआईडी पहले से hikvision DVR मे fill नहीं किया है और आप password recover करना चाहते हैं या DVR के password को आप भूल चुके हैं तो आपको एकमात्र तरीका SADP TOOLS को यूज करना पड़ेगा जो कि HIKVISION के सभी DVR और NVR में APPLY होता है।
SADP TOOLS
इस SADP TOOLS के द्वारा HIKVISION DVR के सभी मॉडल नंबर के PASSWORD को RECOVER किया जा सकता है।
लेकिन यह तरीका सबसे पेचीदा और ध्यान से apply करने वाला है इसके लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप में SADP TOOLS को इंस्टॉल करना पड़ेगा जो कि HIKVISION के वेबसाइट में फ्री available है।
SADP टूल्स को इंस्टॉल करने के बाद आपको एक ही स्विच या राउटर से lan केबल के द्वारा HIKVISION DVR और कंप्यूटर को connect करना होगा,
जिससे SADP टूल्स में DVR का IP address open हो जाएगा जिसे सिलेक्ट करने पर hikvision DVR का डिटेल ओपन हो जाएगा।
अब आपको forget password को क्लिक करके export को क्लिक करना होगा।
इस तरीके से DVR की डिटेल आपके कंप्यूटर और लैपटॉप में एक फाइल के रूप में सेव हो जाएगी।
अब उस फाइल को अपने ईमेल आईडी से support@pramahikvision.com
में plz Reset my DVR लिख कर सेंड करना होगा।
File send करने के कुछ समय बाद एक फाइल hikvision की ओर से सेंड किया जाएगा जिसे आप SADP टूल्स के माध्यम से IMPORT करके नए पासवर्ड को क्रिएट किया करने का ऑप्शन मिलता है और आप नये password को क्रिएट कर सकते हैं।
लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको इंटरनेट और lan कनेक्शन को डिस्कनेक्ट नहीं करना पड़ेगा अगर गलती से भी कोई भी कनेक्शन छूटता है तो यह तरीका सफल नहीं होगा।
Hikvision DVR और NVR के password को recover करने के लिए 2020 तक यह तरीके सबसे कामयाब हैं और यह एकमात्र तरीका है hikvision DVR को रिसेट या रिकवर करने का ।
अभी तक तो जो भी तरीका मैंने आपको इस आर्टिकल में बताया है इस तरीके को यूज कर आप एक hikvision DVR एंड NVR में password संबंधित जो भी परेशानी आपको होती है उसे आप दूर कर सकते हैं ज्यादा जानकारी के लिए आप मेरे यूट्यूब चैनल को भी देख सकते हैं।
धन्यवाद।
Yfmsecurity YouTube channel







