Mistakes that you should never do when using Google pay!!in Hindi !!


Mistakes that you should never do when using Google pay!!

You should aware about it because cheater Uses your mistakes which you Do using Google pay





Google pay




दोस्तों अगर हम यह चाहते हैं कि Google Pay  को Use करते हुए हम आसानी से अपने Bank Account के पैसे को बचा लें तो हमें सबसे पहले धैर्य को रखना होगा लालच से दूर रहना होगा, क्योंकि धैर्य अगर हम खोते  हैं तो Google pay  को Use कर के Fraud करने वाले  हमें  ठगी का शिकार बना लेते हैं और अगर हमारे अंदर लालच आता है तो  हमें ठगना आसान हो जाता है । जैसे आपको call आता है कि  लॉटरी आई है आप इस Link को क्लिक करके आप Google pay  का जो Pin  है वह डाल दें आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा या वेरीफाई हो जाएगा ,
और हम Free के पैसे के चक्कर में गलती कर बैठते हैं।

 इन UPI Facility को अगर आप Use  करते हैं , और ऐसी गलती करते हैं तो निश्चित रूप से आपको फ्रॉड करने वाला हो या ना हो , कोई भी आदमी आप को बेवकूफ बना सकता है।
            आज हम इन्हीं गलतियों के बारे में आपको बताएंगे
जो हम जाने या अनजाने मैं करते हैं और इसका नुकसान हमें अपने मेहनत की कमाई को खोकर चुकाना पड़ता है।

    1.    False Deal -इस प्रकार की ठगी का शिकार अक्सर बिजनेस करने वाले लोग होते । यह फ्रॉड करने वाले कस्टमर बनकर Businessman को ठगते है। आपका अगर छोटा सा shop है ,तो fraud करने वाले

 कस्टमर बनकर आपको कॉल करते हैं। ऐसा  कैसे होता है चलिए समझते हैं ।

                      फ्रॉड करने वाले आपको call  कर आपके Product की डील को कंफर्म कर लेते हैं ,और कंफर्म कर लेने के बाद वह आपको Google pay के द्वारा पेमेंट करने की बात करते हैं ।
जाहिर सी बात है कोई भी दुकानदार, कोई भी Businessman काफी खुश हो जाएगा कि फोन पर ही उन्हें प्रोडक्ट पसंद है और वह उसकी पेमेंट को एडवांस में कर रहा है complete Payment, तो इसमें क्या दिक्कत है।

  अक्सर इस प्रकार  वैसे Businessman फस जाते हैं जिनका Business काफी मंदा चल रहा होता है ।

                   ऐसे Businessman तुरंत खुश हो जाते हैं     और उनको अपने यूपीआई आईडी दे देते हैं लेकिन यहां पर भी फ्रॉड नहीं होता क्योंकि यूपीआई आईडी से  पेमेंट ट्रांसफर करते हैं यह सबको पता है, लेकिन वह क्या करते हैं कि पेमेंट कर रिक्वेस्ट भेजते हैं ।Request  भेजते ही, वह फोन करके आपको यह बताता है कि आपको मैंने पेमेंट भेज दिया है ।

जैसे ही वह Businessman Google Pay को ओपन करता है तो वहां पर Amount लिखा   आता है और नीचे आता है Pay का ऑप्शन । Businessman समझता  है कि अगले ने payement कर दिया है और  Amount में click करके UPI Pin enter करते ही वह ठगी का शिकार बन जाते हैं।     
Mistakes in Google Pay

इस Request button से कोई भी आपको Payement
Request भेज सकता है।
                         दूसरी ओर आपकी गूगल पे में वह रिक्वेस्ट अमाउंट लिखा हुआ और नीचे में वह Pay की तरह लिखा हुआ आएगा ।
अगर आप पे में क्लिक करते हैं तो आपसे पिन मांगा जाएगा अगर आप इन डाल देते हैं तो आपका पैसा जिन्होंने रिक्वेस्ट किया उनके अकाउंट में चला जाएगा ।

कुल मिलाकर इस तरह से आप ठगी का शिकार होते हैं इसलिए pay लिखा है या paid लिखा है यह पूरी तरह से ध्यान से समझे अगर paid लिखा है तो अगले ने आपको भेजा है पेमेंट और अगर pay लिखा है तो इसका मतलब कि वह आपको रिक्वेस्ट किया है,
                         और आप गलती से भी  करते pay button click करके pin डालते हैं तो फिर आपका पेमेंट उनको चला जाएगा और आप ठगी के शिकार हो जाएंगे।




2. Fraud through unauthorized Link-दोस्तों इस तरह के फ्रॉड सभी के साथ हो सकता है चाहे वह Businessman हो या फिर कोई आम इंसान ।
                            इस तरह के Fraud  करने वाले एक अलग तरह के लिंक को send करते हैं ।उस लिंक में ही प्रॉब्लम होता है उस लिंक के द्वारा ही आप fraud का शिकार हो जाएंगे ।
                        अगर आप उस link को  click  करते हैं तो सीधे आपसे Google pay का  pin मांगा जाएगा और अगर आप pin type कर देते हैं, तो आपके अकाउंट में जितना Amount उन्होंने सेट करके भेजा हुआ उतना आपके अकाउंट से कट जाएगा।

 यह गूगल पर ही नहीं और भी UPI  सर्विस देने वालों के साथ भी हुआ है इसलिए अगर कोई भी unauthorized link आपके पास आए तो सावधान रहें।
Fraud message

 जैसे कि वह आपको आपके सिबिल स्कोर फ्री में बता रहे हैं या,फिर वह आपको लोन का ऑफर दे रहे हैं या फिर कोई आप को लॉटरी का ऑफर दे रहे हैं तो फिर या इसके साथ-साथ OLX  में भी बहुत  फ्रॉड हो रहे हैं ,तो कोई भी इस लिंक को क्लिक करने को कहता है तो आप बिना जांच-पड़ताल के इस लिंक को क्लिक ना करें क्योंकि आजकल बहुत ही ज्यादा फ्रॉड हो रहे हैं ।

आपके अकाउंट  से पैसे कट जाएंगे ।इसलिए ध्यान दें इस तरह के link जो हैं लोगों को समझ में नहीं आता। उनको यह समझ नहीं आता क्लिक करेंगे तो उनके अकाउंट से पैसे भी कट जाएंगे इसलिए ऐसे फ्रॉड से बचे अपने मेहनत के पैसे को बचाएं।


                ‌‌‌‌‌‌                    
Previous
Next Post »