How to solve Display Issues on CCTV DVR & NVR in Hindi


How to solve Display Issues on CCTV DVR & NVR in Hindi

HDMI wire


कभी-कभी आपको DVR के Display से संबंधित प्रॉब्लम से काफी परेशानी हो जाती है जैसे


1. DVR का स्क्रीन TV, MONITOR पर Show नहीं 
   होना। 
2. पंखा या कोई और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऑन करने         पर स्क्रीन 5- 10 सेकंड के लिए ऑफ हो जाना।


3. TV पर डीवीआर का स्क्रीन Show होना, लेकिन  पर        show नहीं होना।


          इस तरह की समस्याएं आपको देखने को मिलती होंगी आज हम ऐसे प्रॉब्लम से संबंधित जानकारी आपको देंगे ताकि आपको पता चल जाए की प्रॉब्लम कहां है और इसे कैसे हल किया जाए।
तो चलिए जानते हैं


How to solve display problem on CCTV DVR and NVR.


1. DVR या NVR का screen, TV के Display में Show नहीं होता है:-मेरे एक सब्सक्राइबर ने मुझे इससे जुड़े परेशानी के बारे में बताया कि उनके पुराने टीवी में DVR का  Display आता है लेकिन नए टीवी में Display मात्र 5 सेकेंड के लिए Show होता है।

HDMI Display Problem



              ऐसी कई समस्याएं कभी-कभी आती है और मैंने इसे Solve किया है। ऐसी समस्याएं कई कारणों से हो सकती है

HDMI WIRE PROBLEM:-Hdmi wire अगर नई टीवी के Resolution के अनुसार Video Transfer नहीं कर पा रही है तो ऐसे समस्याएं हो सकती है। इसके लिए आपको बेहतर क्वालिटी के 4K HDMI  वायर लेनी होगी ताकि यह समस्याएं Solve हो जाए।

Hdmi या VGA Port:-  Thundering या Overvoltage से HDMI या VGA Port खराब हो जाते हैं।
    ऐसी स्थिति में DVR सही तरीके से Work कर रहा होता है और हमें ऑनलाइन Smartphone में Display दिखाई देता है, लेकिन HDMI या VGA Port खराब होने से Screen Display में show नहीं होता है।
                 इसके लिए आपको डीवीआर सर्विस सेंटर भेजना होगा यही एकमात्र समाधान है।

Resolution page of hikvision DVR

Resolution Problem-ऐसी Problem हजारों में किसी एक के साथ होती है।
       अगर आपका टीवी सिर्फ 4K Input HDMI port से लेता है तो Normal DVR का Display स्क्रीन पर शो नहीं होता है।
         इसके लिए आपको Led स्क्रीन पर Purchase करते समय इस बात पर हमेशा ध्यान रखना होगा कि उस एलईडी स्क्रीन में सभी Resolution के Input support होते हो।

2. पंखा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऑन करने पर Display कुछ सेकंड के लिए off हो जाना :-  ऐसी समस्या का समाधान सिर्फ और सिर्फ HDMI वायर है।

 जी हां खराब क्वालिटी के HDMI wire के साथ ही ऐसा होता है अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आप HDMI wire बेहतर क्वालिटी का Purchase कीजिए, ऐसी समस्या दोबारा कभी नहीं होगी।
HDMI Port on DVR


3. TV पर DVR का screenshot होता है लेकिन monitor पर नहीं:- ऐसी समस्या आपको अक्सर देखने को मिलती है लेकिन यह आम समस्या है इसका समाधान बहुत ही सरल है।


जाहिर सी बात है TV के Resolution के अनुसार DVR या NVR Auto Resolution सेट कर देता है और मॉनिटर में कम Resolution का Display show होता है।


इसलिए आप टीवी के स्क्रीन में जाकर DVR का Resolution कम कर दीजिए इस स्क्रीन मॉनिटर पर DVR या NVR का स्क्रीन शो होने लगेगा।


उम्मीद करता हूं कि आप की Display से संबंधित परेशानी दूर हो गई होगी और आप इन तरीकों को जरूर अपनाएंगे अगर आपके साथ ऐसी समस्या हो रही है तो ।

लेकिन फिर भी अगर आपके साथ कुछ अलग समस्या है जिसका समाधान मैं इस Article में नहीं कर पाया तो कमेंट में जरूर बताएं मैं इसे Solve करने की कोशिश करूंगा,
 धन्यवाद।
Previous
Next Post »