Difference between hikvision Eco and Regular camera in Hindi

 Difference between hikvision Eco and Regular camera in Hindi

Difference between Hikvision Eco & Regular camera

Hikvision Eco camera 2mp और 1 mp में Available है, लेकिन 2 MP Hikvision और 1mp Hikvision camera Regular series में भी उपलब्ध है।

अब समस्या यह हो जाती है कि कौन सा CCTV camera हमारे लिए बेहतर है, Hikvision Eco camera or Hikvision Regular camera

जिनको CCTV camera के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है, वह CCTV security system के specification से सारी बातें समझ जाते हैं कि कौन सा CCTV camera उनके लिए बेहतर है और कौन सा CCTV camera बेहतर नहीं है।

लेकिन अधिकतर कस्टमर को Hikvision Eco camera  और Hikvision Regular camera के बारे में Complete information नहीं होती है जिस कारण customer गलत CCTV camera  को select कर लेते हैं।

आज इस Article में मैं आपको CCTV camera के Eco camera और Regular camera में क्या अंतर है, और कौन सा सीसीटीवी कैमरा हमारे लिए बेहतर है ।

 Hikvision Eco camera

सबसे पहले हम Hikvision Eco camera के बारे में जानते हैं।

             Hikvision Eco camera के अंतर्गत दो तरह के ECO camera आते हैं जिसे समझना  बहुत जरूरी है।

1.Hikvison ECO lite camera

2. Hikvision ECO camera

Hikvision Eco Lite camera :-इस कैमरे के अंतर्गत सिर्फ 2mp camera आते हैं। Hikvision Eco lite camera 2019 के end में, दूसरे Brand के सस्ते विकल्प के रूप में launch किया गया था। Hikvision Eco lite camera Hikvision के सबसे सस्ते  HD camera में से एक है और साइज भी इनका छोटा ही है।

Hikvision Eco lite camera

DS-2CE-1ADOT-IP/ECO (BULLET)

DS -2CE-5ADOT-IP/ECO(Dome)

यह दोनों मॉडल नंबर Hikvision Eco lite camera का है। Hikvision Eco lite camera की Quality आप को संतुष्ट नहीं करता है। यह सिर्फ Hikvision Eco DVR को support करने के लिए बनाया गया है। इस कैमरे के  Feature & specification सिर्फ नाम मात्र के हैं। Hikvision Eco lite camera ना तो घर के लिए सही है और ना तो ऑफिस के लिए ।

Hikvision Eco lite bullet camera

फिर भी कुछ जगहों पर आप एक Hikvision Eco lite camera का उपयोग कर सकते हैं। जिनको बहुत ही सस्ते Quality में दिखावे के लिए CCTV camera चाहिए, साथ ही आप Government sector में या Donation या charity के लिए भी Hikvision Eco lite camera का उपयोग कर सकते हैं। 

Hikvision Eco series camera

Hikvision Eco camera, eco lite के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। लिमिटेड Feature & specification के साथ Hikvision Eco camera 2 mp और 1 mp में उपलब्ध है।

DS-2CE-1A COT-IRP/ECO(BULLET)1mp

DS-2CE-5A COT-IRP/ECO(DOME)1mp

Hikvision Eco camera

DS-DOT-IRP/ECO(BULLET)2mp

DS-2CE-5A DOT-IRP/ECO(DOME)2mp

USE OF HIKVISION ECO  Camera

1.  Hikvision Eco camera की क्वालिटी इस Price Range में सभी Brand के कैमरे के मुकाबले सबसे बेहतर है।

2.आप इस कैमरे को Small Area के लिए उपयोग कर सकते हैं

3.12 IR LED  होनेकी वजह से Hikvision Eco camera बेहतर नाइट विजन हमें नहीं दे पाते हैं।

4.आप ECO  कैमरे को ECO DVR और Regular DVR में भी यूज कर सकते हैं।

5.Hikvision ECO camera & Regular camera के मुकाबले Day vision लगभग समान होते हैं। आप Dome camera और Bullet camera को अगर indoor में यूज करते हैं, और बेहतर Night vision की  जरूरत नहीं होती है या फिर हल्की light जली हुई होती है तो यह कैमरा परफेक्ट है आपके लिए।

6. Hikvision Eco camera में आपको 1 साल की वारंटी मिलती है।

Hikvision Eco camera को आप 10 से 15 मीटर के Distance के लिए उपयोग कर सकते हैं, और यह कैमरा काफी पुराना भी है जिससे कि इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न नहीं उठता है। लंबे समय तक यह चलता है, जल्दी खराब नहीं होता। इसलिए आप Hikvision Eco camera को आप उपयोग कर सकते हैं।

Hikvision Regular camera

Hikvision Regular camera का उपयोग बेहतर Picture के लिए किया जाता है।

Hikvision Regular camera  Eco camera के मुकाबले महंगे होते हैं, लेकिन Feature & specification में भी बेहतर  है।

आपको Hikvision Regular camera 1mp, 2mp,5mp,8mp  में मिलते हैं। लेकिन आज हम 1mp और  2 mp के Regular camera के बारे में ही जानेंगे।

Hikvision  1mp Regular camera 

DS-2CE-1A COT-IRPF(BULLET)

DS -2CE-5A COT- IRPF(DOME)

Hikvision 1mp camera

उपरोक्त मॉडल Hikvision 1mp camera का है।

1. सभी तरह के DVR में सपोर्ट करते हैं।

2.TVI,AHD,CVI, CVBS SWITCHABLE MODE

3. Hikvision Eco camera के मुकाबले बेहतर nightvision.

4. 2 साल की वारंटी

5.Hikvision Regular camera जल्दी खराब नहीं होते हैं। यह metal body और Plastic Body दोनों में उपलब्ध हैं।

लेकिन Hikvision 1mp camera महंगे होने के कारण ज्यादा नहीं बिकते हैं, इस कारण लोग Hikvision Eco 2mp  camera को purchase करना बेहतर option मानते हैं क्योंकि दोनों की price लगभग same है इसलिए Hikvision 1mp Regular camera  में बहुत ही  कम market में मिलेंगे।

Hikvision 2mp normal camera

DS-2CE-1A DOT-IRPF(BULLET)

DS -2CE-5A DOT- IRPF(DOME)

HIKVISION 2mp Regular dome camera

हमें क्यों खरीदनी चाहिए :-

1. 24 led होने के कारण आपको बेहतर नाइट विजन मिलते हैं।

2 1080 @25fps पर video capture करती है।

3. TVI,CVI,AHD, CVBS SWITCHABLE MODE.

4. Plastic Body और metal body मैं उपलब्ध है।

5.20mtr,40 mtr,80 mtr के night vision distance के लिए भी अलग-अलग मॉडल उपलब्ध है।

6. 2years warranty

7. बहुत कम खराब होता है।

8. महंगे होने के कारण customer सिर्फ outdoor area के लिए Hikvision Regular camera को purchase करते हैं।

Hikvision 2mp Regular camera hikvision का पुराना कैमरा है और सबसे successful भी है। यह कैमरे अधिकतर BEST night vision के लिए उपयोग किया जाता है।

 Hikvision Eco camera के मुकाबले hikvision Regular camera कहीं ज्यादा बेहतर है और यह आपको worldwide किसी भी country में मिल जाएगा, लेकिन Hikvision Eco camera और hikvision Eco lite camera सिर्फ india के लिए बनाया गया है। दूसरे country में इतने सस्ते camera की Demand नहीं है।






Previous
Next Post »

2 टिप्पणियाँ

Click here for टिप्पणियाँ
Kunal
admin
29 सितंबर 2020 को 11:42 pm बजे ×

Regular 2mp hikvision camera IRPF WALE ke sath kaun sa dvr use krna chaiye ki recording bhi 1080 p me ho aur kya eco series(IRP) me recording 1080p me hoti hai?

Reply
avatar
Yfm security
admin
1 अक्टूबर 2020 को 8:26 pm बजे ×

आप दोनों DVR को यूज कर सकते हैं, लेकिन रेगुलर सीरीज का DVR और बेहतर होता है। इको मैं रिकॉर्डिंग की प्रॉब्लम आपको आएगी कैमरे के हिसाब से आपको क्लियर पिक्चर नहीं मिल पाएगी।

Reply
avatar