Best Hikvision DVR in India2020
CCTV camera की क्वालिटी DVR पर सबसे ज्यादा निर्भर करती है। अगर DVR अच्छा ना हो तो CCTV camera की क्वालिटी पर गहरा असर होता है।
इसलिए DVR का Selection बेहतर होना बहुत जरूरी है CCTV DVR के Selection में एक बेहतर कंपनी का भी अहम रोल है, जो बेहतर क्वालिटी के साथ-साथ बेहतर सर्विस भी दे सके।
आज आपको दुनिया के leading CCTV manufacturer Hikvision के DVR के बारे में Complete information इस Article में मिलेगी जो आपको Best CCTV Security System को Purchase करने में मददगार साबित होगी।
Types of Hikvision DVR in India
2020 में Hikvision के कई Turbo HD DVR बाजार में उपलब्ध है, जिसमें कुछ बेहतर है और कुछ Average।
Hikvision के कई ऐसे DVR हैं, जो कि काफी Popular है और बहुत ज्यादा sell हो रहे हैं। ऐसे DVR के बारे में आज आपको जानकारी मिलेगी।
Hikvision eco series DVR
HIKVISION ECO series DVR, HIKVISION का सबसे ज्यादा Sell होने वाला DVR है और Popular भी।
Hikvision Eco series DVR एक सस्ता विकल्प है आपके CCTV security system के लिए। Hikvision Eco series DVR में 1megapixel और 2 megapixel के सारे Hikvision के CCTV camera ही support करते हैं, लेकिन दूसरे Brand के CCTV camera support नहीं करते।
Hikvision eco series DVR उन लोगों के लिए है जिसे कम पैसे में छोटे Area को watch करने के लिए CCTV security system नाम मात्र का चाहिए। ऐसे लोगों के लिए Hikvision Eco DVR बनाया गया है।
Hikvision ECO series DVR को हमें निम्न कारणों से नहीं खरीदनी चाहिए:-
1. सिर्फ एक hikvision के ही 1 megapixel और 2 megapixel के camera support करते हैं।
2. सीसीटीवी कैमरे की क्वालिटी 50% गिरी हुई मिलती है।
3.IP camera support नहीं करते हैं।
4. H.264 video compression में video Record करती है जो बहुत ही ज्यादा storage capacity को use करती है।
5. 1 साल की warranty होती है।
6. Plastic Body होने के कारण जल्दी गर्म हो जाती है।
7. Service की समस्या हमेशा बनी रहती है।
Model number- 7A04/08/16-HGHI-F1/ECO
इन कारणों के वजह से आपको Hikvision Eco DVR को नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आपका बजट बहुत कम है, तो ही आप Hikvision Eco DVR को खरीदें।
Hikvision Regular series DVR
HIKVISION Regular Series DVR में कई model है जो अपने-अपने Feature & Specification के हिसाब से Plastic Body और metal body में उपलब्ध है।
Hikvision DVR for 1 mp :-Hikvision के इस DVR में 1mp cctv camera support करते हैं और 2 mp cctv camera lite mode में सपोर्ट करते हैं।
यह सबसे कम sale होने वाला है। Hikvision DVR for 1mp के बदले ग्राहक Hikvision Eco series DVR खरीद लेते हैं।
Pros of Hikvision 1mp DVR:-
1. इस DVR में एक बेहतर DVR के सभी specification मौजूद है और hikvision ECO DVR से कहीं ज्यादा बेहतर है।
2. Hikvision 1mp DVR H.265 video compression में भी video Record करती है, जो कम Space में ज्यादा Recording Footage को Record करने की क्षमता रखती हैं।
3. इसमें IP camera भी install हो सकते हैं।
4. यह DVR Hikvision Regular Series के अंतर्गत आते हैं।
5. 2 साल की warranty आपको मिलती है।
6. HD TVI,CVI,AHD,CVBS कैमरे भी Support करते हैं।
Cons of Hikvision 1mp DVR:-
1 इस DVR की मांग market में नहीं है।
2. Hikvision 1mp DVR के बदले Hikvision Eco series DVR को ज्यादा Promote कर रही है।
3. जिनको Hikvision Eco series DVR चाहिए वह इस DVR को purchase नहीं करते हैं और Hikvision भी Eco series DVR को ही ज्यादा बेचते हैं।
MODEL NUMBER 7A04/08/16-HGHI-K1
( METAL BODY) 7B04/08/16-HGHI-K2/K2
Hikvision Regular series 4MP Hikvision DVR
4mp Hikvision DVR, HQHI K Series turbo HD DVR में आते हैं। HQHI K SERIES turbo HD DVR में Plastic Body और metal Body के DVR काफी प्रसिद्ध है। यह सबसे भरोसेमंद Hikvision DVR में से एक है।
Feature of Hikvision HQHI k series Turbo HD DVR
1.Hikvision के इस DVR में 2 mp camera Real mode में और 4 mp camera none real यानी कि light mode में support करते हैं।
2. 2 mp कैमरे 25fps पर रिकॉर्ड करती है, इसलिए HQHI k series DVR, 2 mp के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है।
3. IP camera भी सपोर्ट करते हैं।
4. TVI, CVI , AHD CVBS CAMERA सपोर्ट करते हैं।
5. 4/6TB तक HARDDISK सपोर्ट करते हैं।
6. इस DVR में COLOR VU CAMERA, WDR जैसे सभी प्रकार के 2 mp camera सपोर्ट करते हैं।
7. एक external mic भी आप install कर सकते हैं।
8.Hikvision HQHI K SERIES DVR में Plastic Body और Metal body के DVR मिलते हैं
यह DVR Hikvision का सबसे भरोसेमंद DVR है। आप इस DVR को अपने घर के लिए या office के लिए उपयोग कर सकते हैं।
MODEL NUMBER-7A04/08/16-HQHI-K1
METAL BODY- 7B04/08/16-HQHI-K1/K2
5mp hikvision DVR
Hikvision 5 mp camera को support करने वाला DVR, Huhi series है, जो 5 mp के camera के लिए ही बना है। अभी के समय में 5 mp Hikvision DVR काफी ज्यादा popular है।
Best features of 5mp hikvision DVR
1. 1080 p@ 30fps ,5 mp cctv camera@12fps पर रिकॉर्ड करती है।
2. 4 audio input option है यानी कि आप 4 external mic भी लगा सकते हैं।
3. TVI,CVI,AHD , CVBS कैमरे भी सपोर्ट करते हैं।
4. IP camera भी सपोर्ट करते हैं।
5 2 साल की warranty भी आपको मिलते हैं।
6. Hard disk support up to 6tb
7. H.265 video compression
8. Metal body DVR
9. Best quality के Hikvision camera, 5 mp तक सपोर्ट करते हैं।
अगर आप 5 mp CCTV camera को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो hikvision 5 mp DVR आपके लिए बेहतरीन है।
Model number-7B04/08/16-HUHI-K1/K2
अब मैं बात करूंगा Hikvision के सबसे बेहतरीन DVR का जो Hikvision ने 2020 में Launch किया है।
Hikvision smart Accusense DVR 2 mp और 5 mp में उपलब्ध है। हालांकि कोरोनावायरस के कारण थोड़ी Avaibility की समस्या है, लेकिन Accusense Smart DVR में कई smart feature है जो इनको खास बनाती है ।
आइए जानते हैं Hikvision Smart DVR क्यों खास है आपके लिए:-
1.smart DVR में Deepmind based Human detection feature है जो इंसान और जानवर में फर्क कर सकता है। Smart DVR को false alarm भी reduce करती है।
2. Hikvision Accusense Smart DVR Audio inbuilt camera को भी सपोर्ट करते हैं, यानी कि आपको Audio mic अलग से लगाने की अब जरूरत नहीं है।
3. Rs485 port available
4.Harddisk support up to 10 TB
5. 2 years warranty service
6.Normal DVR से sasta hai
7. H.265 video compression
8.TVI,AHD,CVI,CVBS camera support
9. IP CAMERA support
MODEL NUMBER
iDS-7204/08/16-HQHI-M1/M2 S(2MP)DVR
ids-7204/08/16-HUHI-M1/M2 S(5MP)DVR
आज के समय में, बताए गए MODEL NUMBER खासकर 2020 में काफी पॉपुलर रहा है। इन model के अलावा कई ऐसे model number भी है, जो hikvision manufacture करती है, लेकिन इनमें HQHI SERIES,HUHI SERIES,ECO SERIES, ACCUSENSE DVR सबसे बेहतर है आप अपनी जरूरत के हिसाब से बताए गए एक hikvision DVR को purchase कर सकते हैं।





