Hikvision DVR के पीछे आपको verification code देखने को मिलता होगा या hikvision DVR में जब भी ऑनलाइन करते हैं तब verification code create करने का ऑप्शन मिलता होगा।
आपके मन में इससे जुड़ी कई सवाल आते होंगे।
1. Verification code का मतलब क्या है।
2. Hikvision DVR मे verification code क्यों होता है।
3. Verification code का उपयोग किस लिए होता है
4. Verification code create/change कैसे करते हैं।
इस आर्टिकल में आपको एक hikvision DVR से जुड़ी verification code के बारे में कंप्लीट इंफॉर्मेशन मिलेगी।
What is verification code in hikvision DVR
Verification code यूजर के identity के लिए होता है। साथ ही वीडियो और इमेज को encrypte भी करता है।
जब भी हम डीवीआर को ऑनलाइन देखते हैं तो DVR verification code का बहुत महत्व होता है। Hikvision verification code को security purpose से सिक्योरिटी कैमरा, DVR में Add किया है ताकि कोई आपके DVR, IP camera और NVR को हैक ना कर सके और आपकी गोपनीयता बनी रहे।
How to to create verification code in Hikvision DVR
हमारे DVR और IP camera में network settings में enable stream encryption mode होता है, जैसे ही हम किसी new DVR on करते हैं। वहां पर वेरिफिकेशन कोड क्रिएट करने का ऑप्शन आता है। आप कैपिटल लेटर और डिजिट में वेरिफिकेशन कोड क्रिएट कर सकते हैं। पहले के hikvision DVR मे पहले से verification code inbuilt आते थे, जो DVR के network-plateform access और sticker में दिखाई पड़ते थे ।
Use of verification code in Hikvision DVR
Hikvision DVR या IP camera को ऑनलाइन देखते हैं।
लेकिन जरा सोचिए कोई और आपकी hik connect app user name और पासवर्ड को जानता हो या फिर आपको परेशान करने के लिए आपके DVR को बार-बार reset करवा देता हो, तो आप उस समय क्या करेंगे।
आपको verification code ही इस तरह की परेशानी से बचा सकता है। आप verification code को चेंज कर सकते हैं, जिससे आपके डिवाइस का encrypted password (verification code भी कहा जाता है) सामने वाले से मांगा जाएगा जो वह नहीं दे पाएगा और आपका hikvision device secure हो जाएगा।
How to change verification code in Hikvision DVR
Verification code को बदलने के लिए आपको DVR में menu-configuration-network-plateform acess में जाना होता है जहां आप आसानी से 6 डिजिट या 6 कैपिटल लेटर के रूप में मन मुताबिक और verification code को बदल सकते हैं ।
वेरिफिकेशन कोड का उपयोग सिक्योरिटी सिस्टम को और भी ज्यादा सिक्योर करने के लिए किया जाता है।
अतः आप समझ ही गए होंगे तो वेरिफिकेशन कोड क्या है और इसका क्या महत्व है और इसे क्यों उपयोग करना चाहिए आप सभी को।




